अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने
उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं हैं। सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह आलिया भट्ट के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती दिखीं। दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अनंत और राधिका का रोका हुआ था।
read more at Times Now


