अनंत अंबानी व करण अदाणी बने महाराष्ट्र की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी को महाराष्ट्र की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि अनंत पावर सेक्टर जबकि करण पोर्ट्स व विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईज़ेड) का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि इस परिषद का नेतृत्व टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन करेंगे।
read more at Hindustan Times


