Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनंतनाग में प्रदर्शन पर बैठीं महबूबा, कहा- पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को किया गया अरेस्ट

short by श्वेता भारती / on Saturday, 25 May, 2024
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में बिजबेहरा पुलिस स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। महबूबा ने आरोप लगाया है कि अनंतनाग और दक्षिण कश्मीर में पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को बेवजह गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यहां के डीजी, डीआईजी (दक्षिण कश्मीर) और उप-राज्यपाल (मनोज सिन्हा) मिले हुए हैं।"
read more at X