अनअकैडमी ने अपने 350 कर्मचारियों को निकाला, सीईओ बोले- इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है
अनअकैडमी ने इस साल की अपनी दूसरी छंटनी में 10% (350) कर्मचारियों को निकाल दिया है। कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कंपनी के सीईओ गौरव मुंजाल ने कहा, "यह फैसला आसान नहीं रहा। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं।" उन्होंने कहा, "हमने तय किया था कि छंटनी नहीं करेंगे लेकिन बाज़ार की चुनौतियों ने हमें पुनर्विचार के लिए मजबूर
किया।"
read more at Moneycontrol


