अनजाने में मछली का गॉल ब्लैडर खा गया एमपी का शख्स; किडनी व लिवर हुए प्रभावित
इंदौर (एमपी) में अनजाने में मछली का गॉल ब्लैडर खाने से 42-वर्षीय शख्स अस्पताल में हफ्तेभर भर्ती रहा। मरीज ने कहा, "मेरी किडनी व लिवर में इन्फेक्शन हो गया था...मरने की स्थिति में था।" बकौल डॉक्टर, मछली के गॉल ब्लैडर में 'सोडियम साइप्रिनोल सल्फेट' नाम का जहरीला तत्व होता है जो शरीर में पहुंचने पर नुकसान पहुंचा सकता है।
read more at इंडिया टीवी


