अनिता हसनंदानी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो किया शेयर, कहा- अब भी लंबा सफर बाकी
ऐक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर अपने फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बस आपको निरंतर रहने की ज़रूरत है...अब भी लंबा सफर बाकी है।" उन्होंने आगे लिखा, "यह मैंने बिना डाइटिंग के किया है, मैं सब कुछ खाती हूं।" गौरतलब है, अनिता ने फरवरी 2021 में बेटे के जन्म के बाद ऐक्टिंग से ब्रेक लिया था।
read more at Times Now नवभारत


