Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनियंत्रित रोडवेज़ बस यूपी में पेट्रोल पंप में घुसी, पिक-अप को मारी टक्कर; वीडियो आया सामने

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 20 July, 2022
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक अनियंत्रित रोडवेज़ बस पेट्रोल पंप में घुसती नज़र आ रही है। वीडियो में तेज़ गति से आ रही बस पेट्रोल पंप पर मौजूद एक पिक-अप गाड़ी को टक्कर मारते हुए दिख रही है जिससे वहां लगीं मशीनें उखड़ गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
read more at Twitter