'अनियंत्रित होने के बाद' चंद्रमा पर क्रैश हुआ रूस का 'लूना-25' स्पेसक्राफ्ट
रिपोर्ट्स में रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के हवाले से बताया गया है कि रूस का 'लूना-25' स्पेसक्राफ्ट 'अनियंत्रित होने के बाद' चंद्रमा पर क्रैश हो गया। मानव रहित यह मिशन तकरीबन 47 सालों में रूस का पहला लूनर मिशन था जो चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला था। 'लूना-25' को सोमवार को लैंड करना था।
read more at News18 हिंदी


