अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल को खरीदेगा हिंदुजा समूह, समाधान योजना को मिली मंज़ूरी
राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को उद्योगपति अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस कैपिटल की खरीद के लिए हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) की समाधान योजना को मंज़ूरी दे दी। गौरतलब है कि रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने पिछले साल जून में आईआईएचएल की लगभग ₹9,650 करोड़ की समाधान योजना को मंज़ूरी दी थी।
read more at ABP न्यूज़


