अनिल के साथ फिल्म करने की रिपोर्ट्स का जैकी श्रॉफ ने किया खंडन, कहा- मेरे लिए भी न्यूज़ है
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर के साथ फिल्म करने की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए भी यह न्यूज़ है। मैंने भी इसे आप लोगों के साथ पढ़ा। सुभाष घई जी और अनिल से इसके बारे में पूछा लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।" गौरतलब है, दोनों ऐक्टर्स ने 12 फिल्मों में साथ काम किया है।
read more at Bollywood Hungama


