अप्रैल-जून तिमाही में कोयला आयात 5.7% बढ़कर 7.52 करोड़ टन रहा
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में भारत का कोयला आयात 5.7% बढ़कर 7.52 करोड़ टन हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.11 करोड़ टन कोयला आयात हुआ था। ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के मुताबिक, जून 2024 में देश का कोयला आयात 6.59% बढ़कर 2.29 करोड़ टन हुआ है।
read more at भाषा


