अप्रैल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि वह अप्रैल-2026 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वहीं, जिनपिंग के इस साल के अंत में अमेरिका का दौरा करने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा, "मैं इसके लिए उत्सुक हूं। चीन संग हमारे संबंध अभी बहुत अच्छे हैं।" हालांकि, उन्होंने यात्रा की सटीक तारीखों का जिक्र नहीं किया।
read more at Times Now नवभारत


