Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपनी कब्र खोदते दिखे 24 वर्षीय इज़रायली बंधक की पहले की तस्वीर आई सामने

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 3 August, 2025
इज़रायल ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए 24-वर्षीय एव्यातार डेविड की पहले व बाद की तस्वीरें शेयर की है। हमास ने डेविड का वीडियो जारी किया था जिसमें बेहद कमज़ोर दिख रहा इज़रायली बंधक अपनी कब्र खोदता हुआ दिखा था। डेविड उन 49 बंधकों में से एक हैं जिन्हें इज़राइल के अनुसार, अब भी गाज़ा में कैदकर रखा गया है।
read more at X