अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के लिए खज़ाने से ₹2,25,78,00,000 खर्च करेंगे CM नीतीश: तेजस्वी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने X पर बिहार सरकार की एक अधिसूचना की कॉपी शेयर की है जिसमें राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम कराए जाने के लिए ₹225.78 करोड़ खर्च करने को मंज़ूरी दी गई है। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...गरीब राज्य के खज़ाने से ₹2,25,78,00,000 से अधिक अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के प्रयास, प्रलोभन देने व...चाय-पानी पर खर्च करेंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


