अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं: सगाई के बाद दिल्ली से रवाना होते हुए परिणीति चोपड़ा
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के 3-दिन बाद मंगलवार को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। परिणीति ने दिल्ली एयरपोर्ट की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "बाय बाय दिल्ली, अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं।" गौरतलब है, परिणीति ने 'आप' सांसद राघव चड्ढा से 13 मई को कपूरथला हाउस में सगाई की थी।
read more at ABP न्यूज़


