अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे ऐक्टर थलापति विजय: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर थलापति विजय तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे और इसे निर्वाचन आयोग में पंजीकृत कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, विजय को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है और इसकी केंद्रीय कार्यकारी समिति भी गठित हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की पार्टी 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
read more at हिन्दुस्तान


