अपने कैंसर के इलाज के ठीक बाद की 'मुश्किल क्लाइमैक्स' सीन की शूटिंग: 'केजीएफ-2' पर संजय
अभिनेता संजय दत्त ने 'केजीएफ-2' की रिलीज़ से पहले बताया है कि उन्होंने अपने कैंसर के इलाज के ठीक बाद 'मुश्किल क्लाइमैक्स' सीन की शूटिंग की थी। बकौल संजय, "क्लाइमैक्स को बड़े पैमाने पर दिखाया जाना था...इसमें धूल, कीचड़, आग और बहुत ऐक्शन (सीन) थे।" उन्होंने कहा, "मुझे सहज बनाने के लिए निर्माताओं ने सब किया...जो वे कर सकते थे।"


