Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने खिलाफ दर्ज ईडी के केस को लेकर बॉम्बे एचसी पहुंचे समीर वानखेड़े, रद्द करने की मांग की

short by श्वेता भारती / on Saturday, 10 February, 2024
एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने ईडी द्वारा उनके खिलाफ मनी लॉन्डरिंग को लेकर केस दर्ज किए जाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। समीर ने केस को रद्द करने की मांग करते हुए कहा है कि ईडी का केस 'दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना' से भरा है। याचिका पर 15 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।