अपने पहले फोटोशूट में नर्वस होने के चलते मैंने कुछ गड़बड़ी कर दी थी, रोते हुए घर गई थी: कृति
अभिनेत्री कृति सेनन ने 'हार्पर्स बाज़ार' से कहा है कि वह अपने पहले फोटोशूट के लिए बेहद घबराई हुई थीं। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि अपने पहले फोटोशूट में मैं बहुत नर्वस थी और मैंने कुछ गड़बड़ कर दिया था। मैं रोते हुए घर गई थी क्योंकि मैं इस बात से परेशान थी कि मैंने अच्छा काम नहीं किया।"
read more at Hindustan Times


