Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने बच्चे को अगवा कर जर्मन एयरपोर्ट पहुंचा शख्स, हवाई फायरिंग कर विमान के पास रोकी कार

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 5 November, 2023
जर्मनी में शनिवार रात एक कार सवार शख्स हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर बैरियर तोड़कर टरमैक पर पहुंचा और हवाई फायरिंग कर जलती हुई दो बोतलें फेंक दीं। 35-वर्षीय शख्स की कार में उसका 4-वर्षीय बच्चा भी था और उसकी पत्नी ने कहा कि वह उसे अगवा कर ले गया। उसने फायरिंग के बाद कार को एक विमान के पास रोक दिया।