अपने बच्चों का वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर फोटोग्राफर्स पर नाराज़ हुए शाहिद कपूर
नए साल की छुट्टियां मनाने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों मीशा व ज़ेन के साथ मंगलवार को मुंबई लौटे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहिद अपने बच्चों का वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर फोटोग्राफर्स पर नाराज़ होकर 'क्यों ले रहे हो वीडियो?' कहते हुए देखे जा सकते हैं।


