अपने हेयर ड्रेसर के निधन के बाद उसके परिवार की देखभाल करेंगे अक्षय: रिपोर्ट
'पिंकविला' के अनुसार, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने हेयर ड्रेसर मिलन जाधव के निधन के बाद कथित तौर पर उनके परिवार की देखभाल करने का वादा किया है। इससे पहले अक्षय ने बताया था कि मिलन व उन्होंने 15-वर्षों से अधिक समय तक साथ काम किया था। बकौल अक्षय, मिलन अपने 'फंकी हेयरस्टाइल' के साथ भीड़ से अलग दिखते थे।
read more at Times Now नवभारत


