Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपमान नहीं आत्मचिंतन करें, महाराष्ट्र आपको माफ नहीं करेगा: राहुल पर देवेंद्र फडणवीस

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 4 February, 2025
सांसद राहुल गांधी के बयान '70 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया' पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, "अपमान के बदले आत्मचिंतन करिए...आपने महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है।" उन्होंने कहा, "आत्मचिंतन के बदले आप बदनामी करने में लगे हैं...महाराष्ट्र के लोग आपको इसके लिए माफ नहीं करेंगे। माफी मांगिए राहुल गांधी।"