Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपमानित किए जाने को लेकर इस्तीफा देने वाले पूर्व कॉन्स्टेबल ने पास की यूपीएससी की परीक्षा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 17 April, 2024
सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) द्वारा अपमानित किए जाने के बाद कॉन्स्टेबल पद से इस्तीफा देने वाले आंध्र प्रदेश के उदय कृष्ण रेड्डी ने 780वीं रैंक के साथ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2023 पास की है। उन्होंने कहा, "सीआई ने मुझे 60 पुलिसकर्मियों के सामने अपमानित किया था। मैंने उसी दिन इस्तीफा देकर सिविल सेवा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।"
read more at X