Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपरिपक्व, ऐसा करने से वह कभी आदर्श नहीं बन सकते: कोहली के स्टंप माइक पर बोलने पर गंभीर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 14 January 2022
केपटाउन टेस्ट में डीआरएस का निर्णय भारत के खिलाफ जाने के बाद विराट कोहली द्वारा स्टंप माइक पर आधिकारिक ब्रॉडकास्टर की आलोचना करने को लेकर गौतम गंभीर ने कहा, "कोहली बहुत अपरिपक्व हैं।" उन्होंने आगे कहा, "एक भारतीय कप्तान के लिए स्टंप्स के पास ऐसा कहना बहुत गलत है। ऐसा करने से आप कभी युवाओं के आदर्श नहीं बन सकते।"