अप्रैल 2022 में यूपीआई से ₹9.83 लाख करोड़ के हुए रिकॉर्ड लेनदेन
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के द्वारा अप्रैल-2022 में ₹9.83 लाख करोड़ के 558 करोड़ लेनदेन हुए हैं, जो कि 2016 में लॉन्च के बाद सर्वाधिक है। मार्च-2022 में यूपीआई से ₹9,60,581.66 करोड़ के 540 करोड़ लेनदेन हुए थे। अप्रैल-2021 में यूपीआई ने ₹4.93 ट्रिलियन के 264 करोड़ लेनदेन को प्रोसेस किया था।
read more at Times Now नवभारत


