अप्रैल में 13 महीनों के उच्चतम स्तर 1.26% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई दर
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की थोक महंगाई दर अप्रैल 2024 में 13 महीनों के उच्चतम स्तर 1.26% पर पहुंच गई। थोक महंगाई दर मार्च 2024 में 0.53% और फरवरी 2024 में 0.20% रही थी। खाद्य पदार्थों, बिजली, कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस और मैन्युफैक्चरिंग की कीमतें बढ़ने के चलते इस दर में बढ़ोतरी हुई है।
read more at Financial Express


