Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अप्रैल से 800 से अधिक ज़रूरी दवाओं की कीमतों में 10.7% की हो सकती है वृद्धि

short by रौनक राज / on Saturday, 26 March 2022
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बताया है कि इस साल अप्रैल से 800 से अधिक ज़रूरी दवाओं की कीमतों में 10.76607% की बढ़ोतरी हो सकती है। ज़रूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) में शामिल दवाओं का इस्तेमाल बुखार, संक्रमण और एनीमिया के इलाज के लिए किया जाता है और इनमें पैरासिटामोल व एज़िथ्रोमाइसिन जैसी दवाएं शामिल हैं।
read more at Bloomberg Quint