अप्रैल-दिसंबर 2022 के बीच ₹13.40 लाख करोड़ रहा जीएसटी संग्रह, अप्रैल 2022 में हुआ सर्वाधिक
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2022 के बीच जीएसटी कलेक्शन ₹13,40,426 करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2021-22 के समान अवधि से करीब 26% अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2022 में सर्वाधिक ₹1,67,540 लाख करोड़ जबकि अक्टूबर 2022 में दूसरा सर्वाधिक ₹1,51,718 करोड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ था। वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-दिसंबर के बीच जीएसटी संग्रह ₹10,67,185 हुआ था।
read more at PIB


