Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान के T20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने पर ड्रेसिंग रूम में रोने लगे चोटिल गुरबाज़

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 25 June, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को जीत के साथ ही अफगानिस्तान के पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने पर अफगानिस्तानी विकेटकीपर-ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ड्रेसिंग रूम में रोने लगे। 22-वर्षीय गुरबाज़ ने मैच में 43(55) रन बनाए थे और वह बांग्लादेश के पहले ओवर के दौरान चोटिल हो गए थे। अफगानिस्तान ने 8 रन (डीएलएस मेथड) से मैच जीता।