Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान में तालिबान ने 14 लाख लड़कियों को स्कूल जाने से रोका: यूनेस्को

short by मनीष झा / on Thursday, 15 August, 2024
यूनेस्को ने बताया है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने सत्ता में आने के बाद कम-से-कम 14 लाख लड़कियों को जानबूझकर माध्यमिक शिक्षा से वंचित किया है। यूनेस्को के मुताबिक, अफगानिस्तान में कुल 25 लाख लड़कियां शिक्षा के अपने अधिकार से वंचित हैं। वहीं, यूनेस्को के इन आंकड़ों को लेकर तालिबान की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
read more at भाषा