अफगानिस्तान में भारतीय कॉन्सुलेट की गाड़ी पर हुआ हमला, 3 लोगों की हुई मौत
जलालाबाद (अफगानिस्तान) में भारतीय कॉन्सुलेट की गाड़ी पर मंगलवार को हमला किया गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 1 शख्स घायल है। बंद पड़े भारतीय कॉन्सुलेट से जुड़े अफगान कर्मचारियों पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। भारतीय कॉन्सुलेट आधिकारिक तौर पर 2020 से बंद है। हालांकि, स्थानीय लोगों का एक स्टाफ वहां काम करता है।
read more at News18 हिंदी


