अफगानिस्तान में महिलाओं से अधिक स्वतंत्र हैं बिल्लियां: UN में ऐक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप ने संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में कहा है कि अफगानिस्तान में बिल्लियों को महिलाओं से अधिक स्वतंत्रता है। स्ट्रीप ने महिलाओं पर तालिबान के दमन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई का अनुरोध करते हुए कहा, "अफगानिस्तान में गिलहरी के अधिकार ज़्यादा हैं...क्योंकि तालिबान ने सार्वजनिक पार्कों को महिलाओं के लिए बंद कर दिया है।"


