अफगानिस्तान के 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' के भाई को तालिबान ने दीं यातनाएं, की हत्या: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति और अब 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' अमरुल्लाह सलेह के भाई रोहुल्लाह सलेह पंजशीर घाटी में तालिबान के साथ हुए संघर्ष में मारे गए हैं। बतौर रिपोर्ट्स, तालिबान ने रोहुल्लाह सलेह को मारने से पहले उन्हें यातनाएं दीं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार रात को जारी संघर्ष के दौरान तालिबान ने रोहुल्लाह को पहचान लिया।
read more at हिन्दुस्तान


