Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हेक्मात्योर के ऑफिस पर हुआ हमला

short by सुप्रभा सक्सेना / on Saturday, 3 December 2022
अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गुलबुद्दीन हेक्मात्योर के ऑफिस पर शुक्रवार को हमला किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। हमलावर बुर्का पहनकर कार्यालय परिसर में घुस गए थे लेकिन उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया।