Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता, पाकिस्तान सहयोग जारी रखेगा: खान

short by shashank mishra / on Friday, 17 September 2021
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एससीओ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का शांतिपूर्ण व स्थिर अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण हित जुड़ा हुआ है और वह इसे सहयोग करना जारी रखेगा।" खान ने तालिबान से अपने वादों को पूरा करने की भी अपील की।