Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान को वनडे विश्व कप में मिली लगातार 13वीं हार

short by खुशी / on Saturday, 7 October, 2023
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने वनडे विश्वकप-2023 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने 156 रन का लक्ष्य दिया था जिसे बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं, मैच में नजमुल हुसैन शान्तो व मेहदी हसन ने अर्धशतक जड़ा। गौरतलब है, वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान की यह लगातार 13वीं हार है।