अफगानिस्तान ने 61 गेंद पर हासिल किया 106 रन का लक्ष्य, टी20I में पहली बार श्रीलंका को हराया
अफगानिस्तान ने शनिवार को एशिया कप 2022 के पहले मैच में श्रीलंका को 8-विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने 61-गेंद पर 106-रन का लक्ष्य हासिल किया और टी20I क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच में अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ फज़लहक फारूकी ने 3-विकेट लिए जबकि मुज़ीब उर रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए।
read more at ICC


