Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान में करीब 20 रुकी हुई परियोजनाओं पर फिर से काम शुरू करेगा भारत: तालिबान

short by shashank mishra / on Thursday, 1 December 2022
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने कहा है कि कई प्रांतों में कम-से-कम 20 रुकी हुई परियोजनाओं पर भारत दोबारा काम शुरू करेगा। 'टोलो न्यूज़' के मुताबिक, अफगानिस्तान में भारतीय प्रभारी भरत कुमार ने देश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री हमदुल्ला नोमानी संग बैठक की थी। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान कुमार ने संबंधों में सुधार करने में भी रुचि दिखाई।