Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान में करीब 80 छात्राओं को दिया गया ज़हर, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

short by अनिल कुमार / on Monday, 5 June, 2023
एक अधिकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में करीब 80 छात्राओं को ज़हर दे दिया गया जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ऐसा किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के आने के बाद ऐसा पहला मामला है।