Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान में नहीं है जैश का सरगना, पाक से संचालन कर सकते हैं ऐसे संगठन: तालिबान

short by shashank mishra / on Thursday, 15 September 2022
तालिबान ने पाकिस्तानी मीडिया में आईं उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अज़हर अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अफगानिस्तान में नहीं है। ऐसे संगठन पाकिस्तान की ज़मीन से और उनके आधिकारिक संरक्षण में भी संचालन कर सकते हैं।"