अफगानिस्तान से आए सिखों व हिंदुओं ने पीएम मोदी से की मुलाकात, मदद के लिए जताया आभार
अफगानिस्तान से आए सिखों और हिंदुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने संकट के समय में उनका समर्थन करने और उन्हें अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान पीएम ने कहा, "हिन्दुस्तान आपका ही घर है...आप यहां मेहमान नहीं हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


