अफगानिस्तान से भारत आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन होगा अनिवार्य: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान से भारत आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। बकौल मंत्रालय, इन लोगों के लिए दिल्ली में आईटीबीपी के छावला कैंप में क्वारंटीन की व्यवस्था है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से आए 2 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।
read more at ABP न्यूज़


