अफवाहें ना फैलाएं, मैं नहीं बनूंगा डिप्टी सीएम: एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा है, "बेवजह की अफवाहें ना फैलाएं, मैं डिप्टी सीएम नहीं बन रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं राज्य में किसी भी मंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं। मैं सिर्फ केवल मेरे लोकसभा क्षेत्र (कल्याण) और अपनी पार्टी शिवसेना के लिए काम करूंगा।"
read more at इंडिया टीवी


