अफवाहों से हमारी दोस्ती खराब हुई: ऋतुराज के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर ऐक्ट्रेस सायली
अभिनेत्री सायली संजीव ने क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिलेशनशिप को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा है, "ऐसा कुछ भी नहीं है। इन अफवाहों की वजह से हमारी दोस्ती भी खराब हो गई है।" उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे से दोस्त की तरह बात नहीं कर सकते..अफवाहों की वजह से हमारी निजी ज़िंदगियों में भी परेशानियां शुरू हो गईं हैं।"
read more at Hindustan Times


