अबु धाबी में होगी IPL की नीलामी
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को 'पीटीआई' को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए नीलामी दिसंबर के मध्य में अबु धाबी में होगी। यह लगातार तीसरी बार होगा जब आईपीएल की नीलामी विदेश में होगी। पिछली दो नीलामी क्रमशः दुबई और जेद्दा में हुई थीं। गौरतलब है कि आईपीएल की यह नीलामी एक मिनी नीलामी होगी।
read more at News18 हिंदी


