Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब UPI से कर सकेंगे ₹5 लाख तक का लेनदेन

short by तान्या झा / on Monday, 16 September, 2024
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने यूपीआई की पेमेंट लिमिट में बदलाव किया है। सोमवार से ग्राहक यूपीआई से ₹5 लाख तक का लेनदेन कर सकेंगे। नई यूपीआई सीमा के तहत यूज़र्स टैक्स, एजुकेशन, हॉस्पिटल, आईपीओ जैसे कैटेगरी के पेमेंट के लिए लेनदेन कर सकते हैं। हालांकि, यूज़र्स को हर तरह के भुगतान में इस लिमिट का फायदा नहीं मिलेगा।