Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब इस अनपढ़ गंवार को कौन बताए: नागरिकता पर सवाल उठाने वाले पूर्व पाकिस्तानी मंत्री पर अदनान

short by Monika sharma / on Sunday, 27 April, 2025
गायक अदनान सामी ने पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी को लताड़ते हुए कहा है, "अब कौन इस अनपढ़ गंवार को बताए।" दरअसल, फवाद ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश से जुड़े X पोस्ट पर कमेंट किया था, "अदनान सामी का क्या?" अदनान ने 2015 में भारत की नागरिकता ली थी।