Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
अब ऐसी दिखती हैं सलमान की 'तेरे नाम' में गूंगी भिखारिन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday 26 March, 2025
अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म 'तेरे नाम' (2003) में गूंगी भिखारिन का किरदार साउथ की ऐक्ट्रेस और अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बन चुकीं राधिका चौधरी ने निभाया था। राधिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक्ट्रेस कश्मीरा शाह, फिल्म 'तेरे नाम' के दिवंगत डायरेक्टर सतीश कौशिक और डायरेक्टर इम्तियाज़ अली के साथ कई तस्वीरें शेयर की हुई हैं।
10 सेकेंड में ₹8.47 लाख करोड़ की कमाई, सेंसेक्स खुलते ही निवेशकों की बल्ले-बल्ले
short by Monika sharma / on Tuesday 8 April, 2025
मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार तेज़ी के साथ खुलने के बाद महज़ 10 सेकेंड में निवेशकों के ₹8.47 लाख करोड़ रिकवर हो गए। सोमवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बाद निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ से अधिक डूब गए थे। हालांकि, सोमवार को तेज़ी दिखने के बाद मार्केट में चौतरफा खरीदारी का माहौल दिख रहा है।
भारी गिरावट के अगले दिन खुलते ही 1000 से अधिक अंक चढ़ा Sensex
short by Monika sharma / on Tuesday 8 April, 2025
मंगलवार को स्टॉक मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक चढ़ गया और 74,327.49 पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार को बाज़ार में भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स 3% गिरकर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी करीब 390 अंकों की तेज़ी के साथ 22,530.50 पर ट्रेड कर रहा है। कल कई एशियाई बाज़ारों में भारी गिरावट आई थी।
नवंबर के बाद पहली बार $300 बिलियन के नीचे आई मस्क की नेटवर्थ
short by Monika sharma / on Tuesday 8 April, 2025
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ नवंबर के बाद पहली बार $300 बिलियन से नीचे आ गई है। सोमवार को टेस्ला के शेयर टूटने के बाद उनकी संपत्ति $4.4 बिलियन घटकर $297.8 बिलियन हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण कल विभिन्न स्टॉक मार्केट में गिरावट आई और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ घटी।
read more at Moneycontrol
LPG सिलिंडर ₹50 महंगा होने के बाद देश के प्रमुख शहरों में कीमतों की सूची हुई जारी
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday 8 April, 2025
14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलिंडर ₹50 महंगा होने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹853, मुंबई में ₹852.5, कोलकाता में ₹879 और चेन्नई में ₹868.5 हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर का दाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा व गाज़ियाबाद में ₹850.5, लखनऊ में ₹890.5, पटना में ₹942.5, गुरुग्राम में ₹861.5, भोपाल में ₹858.5 और चंडीगढ़ में ₹862.5 हो गया है।
अगर कोई व्यक्ति 2 सप्ताह तक तेल न खाए तो शरीर पर क्या असर होगा?
short by चंद्रमणि झा / on Tuesday 8 April, 2025
डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा ​​के अनुसार, 2 सप्ताह तक तेल न खाने से न्यूट्रिएंट अब्ज़ॉर्ब होने में दिक्कत आ सकती है जिससे पाचन संबंधी परेशानियां (पेट फूलना/कब्ज़) हो सकती हैं। उनके मुताबिक, तेल आवश्यक फैटी ऐसिड प्रदान करते हैं जो वसा में घुलनशील विटामिन को अब्ज़ॉर्ब करते हैं। स्किन हेल्थ, एनर्जी लेवल और मूड पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
डॉक्टर ने कहा- गर्मियों में भी ठंडा पानी नहीं, गर्म पानी पीएं; गिनाए फायदे
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday 8 April, 2025
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने कहा है कि गर्मियों में ठंडा पानी नहीं बल्कि गर्म पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा, "गर्म पानी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है...ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को कंस्ट्रिक्ट करता है जिससे डिटॉक्सिफिकेशन में रुकावट आती है। ठंडे पानी से बॉडी टेम्परेचर अचानक कम होने से पाचन धीमा हो सकता है...गर्म पानी मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है।"
read more at Instagram
गर्मियों में नमक युक्त, भारी और चिकनाई युक्त भोजन से बचें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प
short by Monika sharma / on Tuesday 8 April, 2025
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के मुताबिक, गर्मियों में नमक युक्त, भारी, चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ और मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें पचने में समय लगता है और डिहाइड्रेशन होता है। उन्होंने इनकी जगह वॉटर-रिच फल-सब्ज़ियां (खीरा, संतरा, तरबूज़ आदि), पत्तेदार सब्ज़ियां और ऐंटीऑक्सीडेंट-इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर चीज़ें जैसे छाछ, दही और फलों की स्मूदी लेने की सलाह दी।
read more at Indian Express
10 साल बाद RCB ने MI को मुंबई में हराया
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
आरसीबी ने सोमवार को मुंबई में एमआई को 12 रनों से हरा दिया। 2015 के बाद मुंबई में एमआई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। आरसीबी ने 221/5 का स्कोर बनाया था और एमआई 209/9 का स्कोर ही बना सकी। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट जबकि यश दयाल और जॉश हेज़लवुड ने 2-2 विकेट लिए।
read more at ESPNcricinfo
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिकी SC ने याचिका खारिज की
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा फिलहाल लॉस ऐंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। राणा को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 2009 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।
ट्रेंट बोल्ट ने डाला अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा गेंदबाज़ी स्पेल
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा गेंदबाज़ी स्पेल डाला। उन्होंने 4-0-57-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इससे पहले बोल्ट का आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल 4-0-48-0 था जो उन्होंने 2018, 2020 व 2022 में क्रमश: सीएसके, पीबीकेएस और केकेआर के खिलाफ दर्ज किया था।
read more at ESPNcricinfo
Load More