अब कैसे बनेंगे होली के पकवान?: एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹50 व कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹350.50 की बढ़ोतरी होने पर ट्वीट किया है, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी सरकार की कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!"
उन्होंने लिखा, "जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?"
read more at ABP न्यूज़


